Monday, January 01, 2045
writenownews
SEEN 667 / 14 Apr, 2022

अंधेक़त्ल का पर्दाफाश: महाराष्ट्र से मारकर लाये और इंदौर में सुनसान जगह लाकर बेग सहित जला दिया


रिपोर्ट.... सचिन बहरानी
इंदौर पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुवे तीन आरोपी मृतक की पत्नी बेटी और उसके दामाद को गिरफ्तार किया हे दरअसल इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना छेत्र की  निहालपुर मुंडी में ट्राली बैग में मिले शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने कल्याण जिला ठाणे से एक महिला, उसकी बेटी और दामाद को हिरासत में लिया है। महिला ही मास्टरमाइंड है, जिसने अपने ही पति की हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए 600 किमी का सफर तय किया और बेटी व दामाद की मदद से शव को इंदौर में जला कर फरार हो गई।
इंदौर में रिश्तो को तार तार कर देने वाला मामल सामने  एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर बेटी और  दामाद के साथ मिलकर उसे जला दिया था दरअसल इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने रविवार सुबह निहालपुर मुंडी स्थित एक खेत से ट्राली बैग से अधजला शव बरामद किया था। पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा करते हुए कल्याण से 60 साल की राजकुमारी मिश्रा और उसके दामाद उमेश शुक्ला, बेटी नम्रता शुक्ला को हिरासत में लिया है। पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि शव उसके पति संपतलाल मिश्रा का है। उसने पति के सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद राजकुमारी ने ही शव को ट्राली बैग में पैक किया और उमेश की कार की डिक्की में रखकर  बेटी नम्रता और दामाद के साथ 600 किमी दूर इंदौर आई और सुनसान जगह देख कर आग लगा दी। आरोपी उमेश मुंबई में ही नामी मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। चेक पोस्ट पर पुलिस कार की जांच नहीं करे, इसलिए उसने बच्चों को भी बैठा लिया था। पुलिस ने टोल नाका, होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक कार नजर आई जो घटना स्थल के आसपास देखी गई थी। टोल नाकों से कड़ियां जोड़ीं और इंदौर पुलिस उमेश तक पहुंच गई। उसकी लोकेशन इंदौर में मिली तो इस बात की पुष्टि हो गई कि वह घटना स्थल पर मौजूद था। बुधवार को जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो प्रारंभिक पूछताछ में ही वह टूट गया।पुलिस ने राजकुमारी को हिरासत में लिया तो उसने कहा कि संपत पति अक्सर विवाद करता था। शनिवार को कहासुनी के बाद उसने धक्का दिया तो वह सिर के बल गिर गया। बेहोश होने पर अस्पताल नहीं ले जाते हुए उसने बैग में पैक कर दिया। नम्रता को पूरी घटना बताई और उमेश के साथ मिलकर शव कार में रख लिया। और इंदौर में लेकर जला दिया फिलहाल हत्या के तीनो आरोपी अब सलाखों के पीछे हे....

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

Gupshup

Tags

© @writenownews. All Rights Reserved.