Wednesday, Dec 06, 2023 03:25:29 AM
writenownews
SEEN 21 / 27 Sep, 2023

दिन-रात के मिलन की तस्वीर जारी की स्पेस एजेंसी ने अद्भूत दिखाई दे रहा है यह नजारा

वॉशिंगटन। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दिन और रात के मिलन का एक अदभूत फोटा शेयर किया है। जब दिन और रात का मिलन हो और ठंड का आगमन हो रहा हो, उस वक्त इसे कैप्चर किया गया है। फोटो शेयर करते हुए स्पेस एजेंसी ने लिखा, सर्दियां आ रही हैं।
 
दिन और रात आधे-आधे में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। स्पेस एजेंसी के मुताबिक, यह तस्वीर उस वक्त की है जब सूरज खगोलीय भूमध्य रेखा को पार कर रहा है और उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन हो रहा है। चमकते सूर्य ने 07:50 बीएसटी से 08:50 सीईएसटी पर खगोलीय भूमध्य रेखा को पार किया। यह ठंड आने का संकेत है। यह तस्वीर 23 सितंबर को सुबह 9 बजे मेटेओसेट सैटेलाइट से रिकॉर्ड की गई। तस्वीर इतनी मनमोहक है कि इसे महज दो दिन में 1:75 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हजारों लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। जानकारी के अनुसार, तस्वीर से स्पष्ट है कि शरद ऋतु उत्तरी गोलार्ध में शुरू हुई और दक्षिण गोलार्ध में वसंत का आगमन होने लगा। 

इसी के साथ सूर्य दक्षिण की ओर पलायन कर रहा है। इस वक्त ग्रह के उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध को समान रूप से सूर्य की रोशनी मिलती है। लेकिन धीरे-धीरे दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य की चमक बढ़ती जाती है। तस्वीर इतनी साफ है कि लोग अपने-अपने देश को इसमें तलाशते नजर आए। कुछ लोगों ने इसे ‘विषुव’ बताया। दरसल, ‘विषुव’ शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका शाब्दिक अर्थ दिन और रात्रि के समान होने से है। हालांकि, किसी क्षेत्र में दिन और रात की लंबाई को प्रभावित करने वाले कई दूसरे कारक भी होते हैं।

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

Gupshup

Tags

© @writenownews. All Rights Reserved.