- trending-title
- 40 साल पहले स्पेस में पहुंचे राकेश शर्मा के बाद,अब उद्यमी गोपीचंद तोठाकुरा ने की स्पेस की सैर ; बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन ने नए मिशन को पूरा किया...
- Monday, May 20, 2024
by NewsDesk - 09 Aug 23 | 32
लंदन (ईएमएस)। एक नए वैरिएंट के आने से कोविड की बड़ी लहर का खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार एरिस या ईजी.5.1 नाम का एक नया कोविड वैरिएंट इस वक्त ब्रिटेन में कोहराम मचा रहा है। यह पूरे ब्रिटेन में बहुत ही तेजी से फैल रहा है। शुरुआत में 31 जुलाई को इसे एक वैरिएंट के रूप में पहचाना गया। और इसे एरिस ओमिक्रॉन स्ट्रेन का एक वेरिएंट नाम दिया गया है। अब यह दूसरा सबसे फैलने वाला वैरिएंट बन गया है, जो हर 10 में से एक कोविड मामले के लिए जिम्मेदार है। इस नए कोविड वैरिएंट से कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब देश अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ने से जूझ रहा है। खराब मौसम और लोगों की कमजोर होती इम्यूनिटी ने इसे और बढ़ा दिया है। ऐसे हालात ने हेल्थ एक्सपर्ट को खतरे की घंटी बजाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने ओमिक्रॉन, आर्कटुरस और एरिस के सबवैरिएंट से कोविड की एक और बड़ी लहर आने की आशंका की चेतावनी दी है। एरिस के संक्रमण के अंतरराष्ट्रीय मामलों, विशेष रूप से एशियाई इलाकों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बाद यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी एरिस के पनपने के तरीके की बारीकी से निगरानी कर रही है।
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24