• trending-title
  • कार्तिक आर्यन लौटेंगे अपने शहर ग्वालियर, "चंदू चैंपियन" का ट्रेलर करेंगे लॉन्च
  • Friday, May 17, 2024

मुंबई को दहलाने की ‎मिली धमकी, मंत्रालय ‎के कंट्रोल रूम में आया कॉल

by NewsDesk - 10 Aug 23 | 21

मुंबई। आतंकवा‎दियों ने मुंबई को ‎फिर से दहलाने की धमकी दी है। यह धमकी मंत्रालय के कंट्रोल रुम में कॉल के ज‎रिए दी गई है। इसके ‎लिए पु‎लिस चौकन्ना हो गई है। ‎मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कॉलर ने मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र मंत्रालय कंट्रोल रूम में यह धमकी भरा कॉल आया और इसके बाद पु‎लिस हरकत में आई। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस जांच में जुट गई और कॉल करने वाले आरोपी को गिरप्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, मुंबई में आतंकी हमले की धमकी देने वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर पु‎लिस पूछताछ में जुट गई है। इधर इस मामले में पुलिस ने कहा कि प्रकाश खिमानी नाम के आरोपी कॉलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

धमकी भरा फोन करने वाला कॉलर मुंबई के कांदीवली इलाके का रहने वाला है और वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की मानें तो फिलहाल, कॉल करने की वजहों का पता चला है, इसका पता लगाने के लिए मुम्बई पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। हालांकि, पुलिस को शक है कि शराब के नशे में कॉलर ने फोन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने कहा कि सोमवार देर रात को आरोपी ने महाराष्ट्र मंत्रालय में फोन कर मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी थी। फोन पर उनसे कहा था कि मुंबई में एक-दो दिन में आतंकी हमला होगा। आरोपी की उम्र 61 साल है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Updates

+