- trending-title
- 40 साल पहले स्पेस में पहुंचे राकेश शर्मा के बाद,अब उद्यमी गोपीचंद तोठाकुरा ने की स्पेस की सैर ; बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन ने नए मिशन को पूरा किया...
- Monday, May 20, 2024
by NewsDesk - 11 Aug 23 | 55
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से हटाने में अमेरिका का हाथ था। इसका खुलासा मीडिया हाउस इंटरसेप्ट को मिले एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट से हुआ है। इसमें 7 मार्च 2022 को पाकिस्तानी एम्बेसडर और अमेरिकी विदेश विभाग के दो अधिकारियों के बीच हुई बैठक का जिक्र है। इस बैठक में रूस-यूक्रेन जंग पर इमरान खान के न्यूट्रल रहने को लेकर उन्हें हटाने पर बात हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा था- सब माफ कर दिया जाएगा, अगर इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाता है। इंटरसेप्ट ने लिखा है कि अमेरिकी अधिकारियों की बातचीत के एक महीने बाद ही इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। -हमें पाकिस्तान निष्पक्ष नहीं लगता मीडिया हाउस इंटरसेप्ट के हाथ लगी रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के साउथ और सेंट्रल एशिया के असिस्टेंट सेक्रेटरी डोनाल्ड लू को रूस-यूक्रेन जंग में पाकिस्तान के निष्पक्ष रहने से नाराजगी थी। डॉक्यूमेंट के मुताबिक लू ने कहा था- पाकिस्तान के रूस-यूक्रेन जंग में निष्पक्ष रहने को लेकर अमेरिका और यूरोप के लोग हैरान हैं। हमें उनका स्टैंड निष्पक्ष नहीं लगता है। लू ने जंग के दिन इमरान खान के रूस दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि मॉस्को का दौरा जंग में उनके (इमरान के) स्टैंड को जाहिर करता दिख रहा है।
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24
by NewsDesk | 20 May 24