• trending-title
  • उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
  • Monday, May 20, 2024

Kamal Nath को चम्बल देगा जवाब : Dr रमेश दुबे

by NewsDesk - 27 Aug 23 | 67

भिण्ड l कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुरैना में आकर जो फ़ौज, खेती और मजदूरी के लिए जो शब्द कहे हैं उससे उन्हें ये लगता है कि यह बहुत निम्न स्तरीय कार्य है जबकि विश्व में चम्बल की पहचान इन्ही से है, उक्त उद्गार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने बयान जारी कर कमलनाथ और कांग्रेस तीखी आलोचना करते हुए कहा। डॉ रमेश दुबे ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर उम्र का असर दिखाई देने लगा है जिसकी वजह से वो अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं, चम्बल की वीर भूमि मुरैना में आकर मुरैना के ही लोगों को नीचा दिखाना उनके मानसिक दिवालिये को प्रदर्शित करता है।


डॉ दुबे ने कहा कि चम्बल भूमि पूरे विश्व में पीले सोने यानि सरसों के उत्पादन एवं देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए पूरे देश मे ख्यातिप्राप्त है, देश की आन बान और शान के लिए न जाने कितने ही वीरों ने अपना बलिदान दिया है, आज उनकी ही मातृभूमि पर आकर उन्हें नीचा दिखाना कांग्रेस की खोटी नियत को दिखाती है, आज चम्बल क्षेत्र का किसान आधुनिक पद्धति से खेती किसानी कर तिलहन के क्षेत्र में देश के लिए भरपूर पैदावार कर रहा है, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की वजह से आज खेती किसानी समृद्धशाली विधा बन रही है, क्या ये भी आलोचना का विषय है जो कमलनाथ न जाने किस मानसिकता से ग्रसित होकर चम्बल को नीचा दिखाते रहे। डॉ दुबे ने कहा गरीब मजदूरों के लिए कांग्रेस ने तो कुछ किया नहीं उल्टा उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास जरूर कर रही है, आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार मुफ्त राशन, मजदूरी कार्ड, कर्मकार मण्डल योजना, संबल योजना सहित न जाने कितनी ही अनगिनत योजनाओं के माध्यम से गरीब मजदूरों के उत्थान के लिए प्रयासरत है लेकिन कांग्रेस को ये दिखाई नहीं देता।

डॉ रमेश दुबे ने कहा कि चम्बल के लोग वीर हैं इसलिए देश की सेवा के लिए फ़ौज में भर्ती होते हैं, चम्बल के लोग अन्नदाता है इसलिए स्वाभिमान के साथ खेती करते हैं, उनका असम्मान कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, रही विकास की बात तो मुरैना को नगरनिगम भारतीय जनता पार्टी ने बनाया, चम्बल क्षेत्र में सैनिक स्कूल भाजपा सरकार ने दिया, मुरैना से ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे, अटल एक्सप्रेसवे भाजपा सरकार ने दिया, कांग्रेस ने इस क्षेत्र के लिए किया ही क्या है जो आज उन्हें खुद को बेहतर दिखाने के लिए चम्बल क्षेत्र को नीचा दिखाने का घृणित प्रयास करना पड़ रहा है, जनता बहुत समझदार है, आगामी समय मे चम्बल क्षेत्र की जनता कमलनाथ और कांग्रेस को करारा और माकूल जवाब देगी।

Updates

+