• trending-title
  • कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड ही नहीं कोवैक्सीन के भी हैं साइड इफेक्ट
  • Friday, May 17, 2024

वीकेंड तक 35 करोड़ के आंकड़े के पार करेगी 'Dream Girl 2'

by NewsDesk - 29 Aug 23 | 76

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने सिनेमाघरो में बॉक्स ऑफिस पर 9.7 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसे काफी अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है। ‘पूजा’ का रोल निभा रहे आयुष्मान अपना जादू चलाने में कामयाब रहे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड तक स्वयं को 35 करोड़ के आंकड़े के पार ले जाने में सफल हो जाएगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें मथुरा का एक छोटे शहर का लड़का करम (आयुष्मान) पिता का कर्ज चुकाने के लिए हर दिन संघर्ष करता दिखता है। साथ ही वो परी (अनन्या पांडे) के प्यार में भी पागल होता है और उससे शादी करना चाहता है।


परी के पिता शादी के लिए शर्तें रख देते हैं। इसके बाद करम, पूजा बनकर परेशानियों का सामना करता है। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी है। विशेष रूप से इसके संवाद जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। आयुष्मान व अनन्या के साथ परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी ने भी दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। यह फिल्म साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। उसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा थीं। बता दें कि एक अरसे से दर्शकों को इस कॉमेडी फिल्म का इंतजार था। बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से इस फिल्म ने आगाज किया है उससे महसूस हो रहा है कि यह इस वर्ष एक और सफल फिल्म साबित होगी।

Updates

+