• trending-title
  • 40 साल पहले स्पेस में पहुंचे राकेश शर्मा के बाद,अब उद्यमी गोपीचंद तोठाकुरा ने की स्पेस की सैर ; बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन ने नए मिशन को पूरा किया...
  • Monday, May 20, 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सिकरवार ने कांग्रेस का दामन थामा

by NewsDesk - 08 Sep 20 | 727

ग्वालियर से भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सिकरवार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भोपाल में मंगलवार को पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सतीश सिकरवार के साथ ग्वालियर के दो पार्षद और 150 से ज्यादा कार्यकर्ता भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उपचुनाव से पहले इसे ग्वालियर में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस में आने पर सतीश सिकरवार ने कहा कि वह भाजपा में रहकर सामंतवादी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहे थे। अब ये लड़ाई कांग्रेस के साथ जारी रहेगी। ये लड़ाई सिंधिया के खिलाफ है और हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में कांग्रेस का दबदबा बढ़ रहा है और इस बार पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतकर आएंगे।

2018 में मुन्नालाल गोयल के खिलाफ लड़ा था चुनाव
सतीश सिकरवार ने 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल के खिलाफ भाजपा से चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गए थे। अब उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका कांग्रेस से टिकट पक्का माना जा रहा है। सिंधिया गुट के विधायक मुन्नालाल गोयल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।


Updates

+