- trending-title
- लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान, चार पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में ; 1331 प्रत्याशियों की अग्निपरीक्षा
- Tuesday, May 07, 2024
by NewsDesk - 26 Apr 24 | 35
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 88 सीटों पर सुबह 11 बजे तक कुल 25.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 35.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, तो वहीं, बिहार में 21.4 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 25.6 प्रतिश और मध्य प्रदेश में 28.8% वोटिंग हुई है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज (26 अप्रैल) 13 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इस दौरान 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला और 5,929 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, पश्चिम बंगाल की तीन और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट सहित 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें मणिपुर बाहरी सीट के तहत कुछ विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के लिए मतदान पहले चरण में हो चुका है, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है।
दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वालों में केरल के वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर मैदान में हैं। शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर से है। मथुरा से हेमा मालिनी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, बेंगलुरु ग्रामीण से डी.के. सुरेश और बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान के कोटा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव बतौर निर्दलीय मैदान में हैं. मेरठ से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल चुनाव लड़ रहे हैं। वैसे तो दूसरे चरण में 89 सीट पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतुल सीट पर बहुजन समाज पार्टी के एक प्रत्याशी के निधन के बाद अब तीसरे चरण में मतदान हो रहा।
by NewsDesk | 06 May 24
by NewsDesk | 06 May 24
by NewsDesk | 06 May 24
by NewsDesk | 06 May 24
by NewsDesk | 06 May 24
by NewsDesk | 06 May 24
by NewsDesk | 06 May 24
by NewsDesk | 06 May 24