- trending-title
- Lok Sabha Election : सुबह 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत मतदान ; नौ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी
- Tuesday, May 07, 2024
by NewsDesk - 15 Apr 24 | 105
शर्मसार घटना - बुजुर्ग को लाठी-डंडों और पत्थरों से पीट पीटकर मार डाला ...
ग्वालियर। आंतरी थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा में मुन्नी देवी (65) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका की छोटी बहू चंदा, उसके पिता अमर सिंह और बेटे अजय, विजय को आरोपी बनाया गया। वहीं पुलिस ने दतिया में दबिश देकर अमर सिंह और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वीडियो में मृतक मुन्नी देवी की बड़ी बहू सावित्री और छोटी बहू चंदा मिलकर बेरहमी से उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। दोनों बहू पहले घर के अंदर पत्थर और डंडे से सास को जमकर पीटतीं हैं। इसके बाद घसीटते हुए घर के बाहर लाती हैं। बाहर भी जमकर लात-घूंसे सास को मारे गए।
जांच में पता चला कि सास मुन्नी और बड़ी बहू सावित्री के बीच पटती नहीं थी। दो साल पहले सावित्री ने सास से मारपीट की थी। उसके सिर में 7 टांके आए थे, इसके बाद मुन्नी देवी ने सावित्री को घर से अलग कर दिया था। कुछ दिन बाद छोटे बेटे रवि की शादी दतिया की रहने वाली चंदा कुमारी से कर दी गई थी। ससुराल आने के बाद देवरानी-जेठानी के बीच अच्छे संबंध हो गए थे। मुन्नी को दोनों की बातचीत पसंद नहीं थी, वह चंदा को परेशान करने लगी। उसके बाद चंदा ने अपने पिता अमर सिंह, भाई अजय व विजय को बुलाया। मामले में अमर सिंह पंचायत करने आया था। बातचीत के दौरान मुन्नी देवी विरोध कर रही थी, तभी बड़ी बहू सावित्री और बड़ा बेटा भी वहां आ गया, जिसके बाद यहां विवाद होने लगा। गुस्से में सावित्री ने सास को डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
तीनो आरोपी फरार
शाम को पुलिस गांव पहुंची, तो वहां मुन्नी देवी को गंभीर हालत में देख ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने चंदा और उसके पिता अमर सिंह व दो भाइयाें विजय और अजय पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो सामने आने के बाद बड़ी बहू सावित्री व उसके पति धर्मेंद्र को भी आरोपी बनाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में बड़ी बहू सावित्री, बेटे धर्मेंद्र को भी आरोपी बनाया है। अब छह आरोपी हो गए हैं। इसमें बड़ी बहू सावित्री, छोटी बहू का पिता अमर सिंह, भाई विजय को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन आरोपी फरार हैं।
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24
by NewsDesk | 07 May 24