• trending-title
  • 28 करोड़ के घोटाले में 25 हजार के इनामी निगम इंजीनियर के लगेंगे पोस्टर ; पुलिस ने आरोपित के पोस्टर छपवाकर चस्पा करने की तैयारी ...
  • Thursday, May 09, 2024

Mohammed Shami समेत 26 खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित, दो प्लेयर्स को मिला खेल रत्न पुरस्कार

by NewsDesk - 09 Jan 24 | 211

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए। इससें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला। शमी के अलावा कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत,पैरा-तीरंदाज शीतल देवी को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं 5 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किये गये। इसी के साथ ही शमी देश के 58वें क्रिकेटर बन गए, जिनको अर्जुन पुरस्कार मिला है। शमी ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2023 में हुए एकदिवसीय विश्व कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। शमी देश के 58वें क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

 

शमी से पहले महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन सहित कई खिलाड़ियों को ये सम्मान मिला है। 2021 में अंतिम बार शिखर धवन को ये सम्मान मिला था। वहीं साल 2022 में कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया था पर अब शमी को ये सम्मान मिला है। शमी इस पुरस्कार को पाने से बेहद खुश है। जब शमी से अर्जुन अवॉर्ड को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, ये पुरस्कार मेरे लिए एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग ये अवॉर्ड नहीं जीत पाते हैं। मुझे खुशी है कि मुझे ये पुरस्कार मिल रहा है। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना एक सपने जैसा है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को यह पुरस्कार प्राप्त करते देखा है।

Updates

+