• trending-title
  • भारत देश शरिया कानून से नहीं... ‘यूसीसी’ से चलेगा : अमित शाह
  • Saturday, Apr 27, 2024

MP कांग्रेस मीडिया विभाग में बदलाव, पूर्व मंत्री मुकेश नायक को बनाया नया अध्यक्ष ; के के मिश्रा होंगे प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार

by NewsDesk - 28 Mar 24 | 100

भोपाल : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मीडिया विभाग का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वर्तमान मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का सलाहकार बनाया गया है. वहीं मीडिया विभाग में 31 प्रवक्ता बनाये गये हैं।

 

नवगठित मीडिया विभाग में 9 मुख्य प्रवक्ता और 31 प्रवक्ता बनाए गए हैं। इस बार मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष किसी को नहीं बनाया गया है। पिछले मीडिया विभाग में चार उपाध्यक्ष भी बनाए गए थे। डिप्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़कर कांग्रेस में आई निशा बांगरे को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

 

भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, रोशनी यादव और अब्बास हफीज भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता होंगे।

 

इसके साथ ही डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, फरहाना खान, आर.पी. सिंह, स्वदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्वर्श चौधरी, अवनी बंसल और रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। 

Updates

+