• trending-title
  • हज यात्रियों का बिना परमिट नहीं होगा हज, नियमों का करना होगा पालन
  • Tuesday, Apr 30, 2024

‎दिल का दौरा पड़ने से तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन

by NewsDesk - 30 Mar 24 | 75

- विलेन बन पाई थी लोक‎प्रियता, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर 

चेन्नई । तमिल कलाकार डेनियल बालाजी का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक ‎निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घो‎षित कर दिया। वह 48 साल के थे। डेनियल ने तमिल कधाल कोंडाइन, वेट्टैयाडु विलायाडु, मारुमुगम, वाइ राजा वाइ, भैरवा, मायावान, बिगिल, वडा चेन्नई और अरियावन समेत मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया। न्होंने कई टीवी शोज भी किए थे। डेनियल बालाजी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नेगेटिव रोल निभाने के लिए जाने जाते थे। उन्हें वेट्टैयाडु विलायाडु और पोलाधवन में नेगेटिव रोल निभाने के लिए सराहना मिली थी। उनकी आवाज भी बहुत अच्छी थी। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट पिल्लई ने डेनियल बालाजी के निधन की पुष्टि की और एक्स पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए दुख जताया। फिल्म श्रीधर पिल्लई ने लिखा, डैनियल बालाजी (48) एक अच्छे अभिनेता थे। उनका देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वेट्टैयाडु विलायाडु, पोलाधवन में विलेन के रूप में उनकी आवाज और परफॉर्मेंस को कौन भूल सकता है? डेनियल की आत्म को शांति मिले। डेनियल के से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। डेनियल ने कमल हासल, धनुष, थलापति विजय समेत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। कम उम्र में उनके निधन ने सबको चौंका दिया है। डेनियल ने तमिल इंडस्ट्री में अपने अभिनय की शुरुआत 2002 की फिल्म मधाथिल से की। हालांकि, उन्हें गौतम मेनन और सूर्या-ज्योतिका की काखा काखा से लोक‎प्रियता हा‎सिल हुई।

 

 

Updates

+