• trending-title
  • विदेशियों से नफरत के चलते भारत-चीन जैसे देशों का आर्थिक विकास धीमा : बाइडेन
  • Saturday, May 04, 2024

लंदन मेयर पद की दौड़ में दिल्ली के तरुण, पाकिस्तानी सादिक को देंगे चुनौती

by NewsDesk - 22 Apr 24 | 28

-अलोकप्रिय नीतियों को खत्म करना तरुण का प्रमुख उद्देश्य

लंदन। इंग्लैंड के लंदन में मेयर का चुनाव होने वाले हैं। लंदन में मेयर पद पर पाकिस्तान मूल के सादिक खान तीसरी बार जीत चुके हैं। लेकिन इस उन्हें भारतीय मूल के तरुण गुलाटी चुनोती दे रहे हैं। गुलाटी इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरेंगे।

दो मई को होने वाले मेयर चुनाव में 63 वर्षीय भारतीय मूल के तरुण गुलाटी पाकिस्तान मूल के सादिक खान को चुनौती देने उतर रहे हैं। मेयर पद के लिए उनकी लड़ाई 13 अन्य उम्मीदवारों से होने वाली है। गुलाटी ने कहा कि वह लंदन को एक अनोखे वैश्विक शहर के तौर पर देखता हैं। यह विश्व के वैश्विक बैंक की तरह है, जहां दुनियाभर के लोग आते हैं। दिल्ली में जन्मे तरुण का कहना है कि लंदन के नागरिकों को सभी राजनीतिक पार्टियों ने दुखी किया है। वह लंदन को अनुभवी सीईओ की तरह चलाना चाहते हैं, जिससे सभी को लाभ मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि मेयर के तौर पर मैं लंदन की बैलेंस शीट इस तरह से तैयार करूंगा कि यह निवेश के लिए विकल्प बन सके और सभी नागरिकों की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित हो। लंदन को प्रभावी ढंग से बदलूंगा। इस यात्रा में आप सभी शामिल होंगे। लंदन की सड़कों में सुरक्षा उनके मुख्य एजेंडा में प्रमुख है।

लंदन में लेबर पार्टी के मौजूदा नेता सदिक खान की कुछ अलोकप्रिय नीतियों को खत्म करना भी तरुण का प्रमुख उद्देश्य है। तरुण गुलाटी ने कहा, हम यूएलईजेड, एलटीएन जैसी खराब नीतियां नहीं चाहते हैं। जलवायु परिवर्तन हो रहा है और हमें इसके प्रभावों को कम करने की जरूरत है। हमें जो भी परिवर्तन करना होगा, वह जनता की राय लेकर ही करेंगे।

तरुण ने मेयर पद के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार सुजैन हॉल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक लंदन असेंबली के सदस्य होने के बावजूद वह इन नीतियों को रोकने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक उम्मीदवार वह करते जो उन्हें करना चाहिए था, तो मैं मेयर पद की दौड़ में कभी शामिल नहीं होता। तरुण किफायती आवासीय व्यवस्था, पर्यटन को बढ़ावा देना, मुफ्त स्कूल भोजन सुनिश्चित करना और काउंसिल टैक्स को कम करने जैसे मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

Updates

+