- trending-title
- उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
- Monday, May 20, 2024
by NewsDesk - 30 Dec 23 | 174
कांगो। यहां बाढ़ और बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण हुए जमीन धसकने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु इलाके में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों का आंकड़ा 60 से अधिक हो गया है। इसके अलावा कई मकान जमींदोज हो गए हैं। लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कांगो में पिछले हफ्ते भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों की मौत हुई थी। म्वेंगा के बुरहिनी इलाके में हुए भूस्खलन से कई मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। इन मकानों में दबकर 20 लोगों की मौत हो गई।
सरकार ने कहा कि वह प्रभावित लोगों के लिए इमरजेंसी सहायता मुहैया करा रही है और प्रभावित क्षेत्र में फंसे निवासियों को निकाल रही है।बता दें कि शुक्रवार को आई बाढ़ से देश के अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए। इनमें राजधानी किंशासा और कसाई प्रांत के कुछ हिस्से शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को म्वेंगा के कामितुगा में भूस्खलन हुआ था।
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24