• trending-title
  • उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
  • Sunday, May 19, 2024

दहेज के लिए दो शादी करने का मामला, धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

by NewsDesk - 03 Sep 21 | 271

ग्वालियर। ग्वालियर में दहेज के लिए दो शादी करने का मामला सामने आया है। 32 साल के युवक ने पहली शादी में 25 लाख रुपए और दूसरी शादी में 15 लाख रुपए दहेज में लिए। एक शादी उत्तर प्रदेश के उरई और दूसरी शादी आगरा में की। खुद को दोनों जगह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया था। पहली पत्नी विवाद के चलते मायके में रह रही है। शादी के दो महीने बाद दूसरी पत्नी घर की सफाई कर रही थी तो उसे पहली पत्नी की फोटो और कोर्ट में चल रहे केस के दस्तावेज मिले। इससे खुलासा हुआ कि युवक पहले से शादीशुदा है। दोनों महिलाओं ने थाने पहुंच कर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।मामला प्रेमनगर का है।
गुरुवार को पड़ाव थाने पहुंची पहली पत्नी रीता कुशवाहा (24) ने बताया कि तरुण सिंघासिया ने शादी से पहले बताया था कि वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 15 दिसंबर 2018 में शादी की थी। दहेज में 25 लाख रुपए, जेवर और सामान दिया था। शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। एक बार अपने मायके उरई जाने के बाद वह ससुराल वापस आई तो उसके ससुर सत्यप्रकाश सिंघासिया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने यह बात पति को बताई। पति ने कुछ भी एक्शन नहीं लिया तो वहां मायके वापस चली गई। रीता ने उरई की कोर्ट में दोनों बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। यह मामला विचाराधीन है।तरुण ने पहली शादी का मामला कोर्ट में जाने के बाद आगरा की रहने वाली नम्रता कुशवाहा (22) को झांसे में लिया। उसने उसे भी खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया। 2 जुलाई 2021 को शादी कर 15 लाख रुपए दहेज में लिए। नम्रता ने थाने में बताया कि कुछ दिन पहले वह घर की सफाई कर रही थी तभी उसके हाथ में फोटो और कुछ दस्तावेज आए। तब उसे पता चला कि तरुण पहले से शादीशुदा है। नम्रता ने रीता से संपर्क किया। इसके बाद धोखा खाई दोनों युवतियां थाने जा पहुंचीं। दोनों ने बताया कि तरुण कुछ नहीं करता है।पहली पत्नी रीता कुशवाहा का कहना है कि शादी पूरे रीति रिवाज से होने के साथ-साथ दहेज में 25 लाख रुपए और सामान दिया था। वहां चौथी कर जब अपने ससुराल वापस आई तो उसका ससुर सत्यप्रकाश सिंघासिया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इस बात के बारे में पति को बताया तो उसने कुछ भी एक्शन नहीं लिया तो वहां मायके वापस चली गई।आगरा में नम्रता कुशवाहा से तरुण ने दूसरी शादी की।इस संबंध में पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना का कहना है कि दोनों युवतियां थाने आई थीं। तरुण नाम के एक युवक पर दोनों से शादी करने का आरोप लगाया है। युवक के खिलाफ दोनों युवतियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Updates

+