• trending-title
  • उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
  • Monday, May 20, 2024

बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

by NewsDesk - 04 Sep 21 | 135

घरेलू गैस, डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि को वापस ले सरकार: डॉ. रुचि गुप्ता
ग्वालियर। महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के निर्देशानुसार ग्वालियर महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को इंदरगंज चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और अन्य आवश्यक सामग्रियों के मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
महिला कांग्रेस जिलाअध्यक्ष श्रीमती डॉ रुचि गुप्ता ने कहा कि रसोई गैस के दामों में सरकार बेतहासा वृद्धि कर रही है। पिछले दो महीने से भी कम समय में यह तीसरी बढ़ोतरी है। ग्वालियर में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 968 रुपये हो गई है। सरकार के द्वारा डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि करने से आमजन और किसानों की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की केन्द्र सरकार गरीब, मजदूर और किसान विरोधी है और इसी कारण डीजल-पेट्रोल के दाम में लगातार वृद्धि करती जा रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि होने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है जहां साधारण लोगों को जीना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस नीति का घोर विरोध करती है। कांग्रेस मांग करती है कि डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम में वृद्धि को जल्द वापस ले सरकार ताकि किसान और गरीबों को राहत मिल सके। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, इब्राहिम पठान, वीर सिंह तोमर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैवरन सिंह कंसाना, प्रवक्ता आनंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सिद्धार्थ सिंह राजावत, आईटी अध्यक्ष तरुण यादव, प्रदेश संगठन मंत्री यदुनाथ तोमर, सरवन राय, उदल सिंह, जेएस जाफरी, ब्लॉक अध्यक्ष अतुल जैन, मुनेंद्र भदोरिया, राजेश खान, मोनू जैन, वार्ड अध्यक्ष कैलाश चावला, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नाजिम खान, हमीद खान, रसीद पहलवान, चेतन भार्गव, सुनील गिद्वानी, राकेश कुशवाहा, शब्बीर खान, अशोक शाक्य, साहिल शेख, पूरन सिंह राणा, संजीव दिक्षित, दाताराम कुशवाहा, मयंक दुबे, महिला कांग्रेस में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रचना कुशवाह, प्रदेश सचिव निधि शर्मा, वर्षा कुशवाहा, मनोरमा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रानू शर्मा, नसरीन हेमलता कुशवाहा, चंदन शर्मा, अर्चना चतुर्वेदी, ओम लता त्रिपाठी, रेखा जाटव, शशि मंडेलिया, रचना अग्रवाल, अनीता पाल, कंचन कदम, नसरीन खान, गुंजा जाटव, बबली खटीक, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुनीता परिहार, शशि मंडेलिया, गुड्डी परिहार, मीरा शाक्य, कमला गुर्जर एवं अन्य सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे

Updates

+