• trending-title
  • उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
  • Monday, May 20, 2024

नवाचार: मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने अपने बंगले पर भ्रष्टाचार निवारण के लिए शिकायत पेटी लगाई

by NewsDesk - 08 Sep 21 | 192

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने सहज सरल अंदाज़ के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें अक्सर जनता के बीच उनकी परेशानियों को सुनते और उन्हें हल करते हुए देखा जाता है, अब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भ्रष्टाचार के खिलाफ अनूठी पहल की है। 
उन्होंने अपने बंगले पर भ्रष्टाचार निवारण के लिए शिकायत पेटी लगाई है। यहां कोई भी व्यक्ति उनके विभाग से जुड़ी भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है। वह अपनी लिखित शिकायत इस पेटी में डालकर मंत्री तोमर तक अपनी भृष्टाचार से जुड़ी परेशानी पहुंचा सकता है। मंत्री तोमर भ्रष्टाचार निवारण शिकायती पेटी को हर महीने खोलकर उन शिकायतों को पढ़ने के बाद उस अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगे । जिसके खिलाफ उन्हें इस पेटी में शिकायत मिलेगी. यह पहला मौका होगा जब शिवराज सरकार के किसी कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार निवारण के लिए इस तरह का अभिनव प्रयोग किया होगा। फिलहाल देखना होगा कि मंत्री के इस प्रयास से भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए इस नवाचार का क्या असर होगा?

Updates

+