• trending-title
  • उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
  • Sunday, May 19, 2024

45 वर्षीय महिला की हत्या, गले मे रस्सी के निशान

by NewsDesk - 15 Dec 21 | 148


रिपोर्ट.... सचिन बहरानी
इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचोली हप्सी ब्रिज के पास एक महिला की लाश मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फेल गई  है। राहगीरों की सूचना पर मोके पुलिस पहुंची महिला की पहचान भगवतीबाई निवासी विराट नगर के रूप में हुई बेटे ने पहचान की वही महिला के गले में रस्सी के फंदे के निशान मिले हैं। महिला मूल रूप से महिला बड़वानी की रहने वाली थी। आजाद नगर थानाक्षेत्र के विराटनगर में अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रह रही थी। वही मालिक से भी मकान खाली कराने को लेकर महिला का विवाद चल रहा था फलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के विराट नगर में रहने वाली महिला भगवती बाई की लाश अलसुबह कनाड़िया थान क्षेत्र के बिचौली हप्सी ब्रिज के पास मिली हे पुलिस के मुताबिक उन्हें सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सड़क पर महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसके गले पर निशान थे। आशंका है कि महिला को गला घोंटकर मारा गया है। महिला के बेटे ने महिला की पहचान की  मृतका का नाम 45 वर्षीय भगवती पत्नी आशाराम मेवाड़े निवासी विराट नगर है। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मूल रूप से जिला बड़वानी की रहने वाली है। महिला के दो बेटे हैं, वह उनसे अलग रहती थी। हत्या किसने और क्यों की, इस पुरे मामले में पुलिस हर बिन्दुओ पर जांच कर रही  है। वही पुलिस घटनास्थल के पास घर का सामान बिखरा पड़ा है वही आसपास में सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी हासिल करने की कोशिश में जुटी है।वही मकान मालिक पर भी हत्या महिला कि हत्या करने आशंका जताई जा रही हे फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओ पर बारीकी से जांच कर रही हे ... 

Updates

+