- trending-title
- 3 नए क्रिमिनल कानूनों के खिलाफ याचिका खारिज
- Tuesday, May 21, 2024
by NewsDesk - 17 Jan 24 | 255
मुंबई । निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के लिए एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने ऑडिशन दिया है। बता दें कि उनकी यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक के बाद एक जानकारी मिल रही हैं। बॉबी देओल, सनी देओल और लारा दत्ता के बाद अब एक्ट्रेस कुब्रा सैत का नाम इस प्रोजेक्ट से जुड़ गया है। जानकारी मिली है कि सेक्रेड गेम्स में कुकू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने अहम रोल के लिए ऑडिशन दिया है। कुब्रा सैत बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। पिछले कई दशकों में उन्होंने सेक्रेड गेम्स के अलावा फिल्म जवानी जानेमन संग अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। इतना ही नहीं काजोल की सीरीज ट्रायल और शाहिद कपूर की सीरीज फर्जी में भी उन्हें बढ़िया काम करते देखा गया था। इसके अलावा वो एपल टीवी के शो फाउंडेशन में भी अलग अवतार में पर्दे पर नजर आ चुकी हैं।
जानकारी के मुताबिक कुब्रा सैत ने रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा के रोल के लिए ऑडिशन दिया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस रोल को पाने की लगातार कोशिश कर रही हैं। फिल्म में उनके भाई रावण के रोल में केजीएफ स्टार यश होंगे। कुब्रा को उम्मीद है कि वह जल्द ही इस बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन जाएंगी। हाल ही में खबर आई थी कि बॉबी देओल को नितेश तिवारी की रामायण में कुंभकर्ण का रोल दिया गया है। हालांकि एक्टर की टीम ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया। बताया गया है कि इन दिनों बॉबी अपनी साउथ फिल्म कुंगवा पर सुपरस्टार सूर्या के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं।
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24
by NewsDesk | 21 May 24