• trending-title
  • शिप्रा में गंदगी मिलने की आरोपों के चलते CM मोहन यादव ने किया स्नान
  • Thursday, May 02, 2024

Lok Sabha Election 2024 : 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू

by NewsDesk - 19 Apr 24 | 59

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज मतदान शुरू होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद होने जा रहा है। पहले फेज में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा।

16.63 करोड़ से अधिक वोटर्स करेंगे वोट 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनमें से 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं और 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

 

Updates

+