• trending-title
  • विदेशियों से नफरत के चलते भारत-चीन जैसे देशों का आर्थिक विकास धीमा : बाइडेन
  • Friday, May 03, 2024

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बनाए कंगन, गांवो में किया डोर-टू-डोर संपर्क

by NewsDesk - 21 Apr 24 | 42

गुना से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का परिवार चुनावी अभियान में जुटा हुआ है। आज उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने आज पिछोर, शिवपुरी में संपूर्ण दिन व्यतीत किया एवं 8 गाँवों में डोर-टू-डोर अभियान के तहत सैकड़ों लोगों से मुल्क़ात की। 

अपने दौरे के दौरान आज उन्होंने ढला गाँव की महिलाओं के एक स्वयं सहायता समूह के साथ उनके के बीच बैठकर हरे रंग के कंगन बनाये। समूह की महिलाओं ने पूर्ण उत्साह के साथ उन्हें कंगन बनाना सिखाया, और २० मिनट व्यतीत कर प्रियदर्शनी सिंधिया ने कंगन तैयार किया। गाँव वासियों ने उत्साहित होकर पूर्ण प्रक्रिया में भाग लिया।

Updates

+