• trending-title
  • हज यात्रियों का बिना परमिट नहीं होगा हज, नियमों का करना होगा पालन
  • Monday, Apr 29, 2024

कार्यकर्ता और मतदाता लड़ रहा है छिंदवाड़ा का चुनाव

by NewsDesk - 13 Apr 24 | 59

कार्यकर्ताओं और जनता में भारी जोश 

 

छिंदवाडा। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कमलनाथ के पुत्र सांसद नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में कई कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में चले गए हैं। जिसके कारण मतदाताओं के बीच में कमलनाथ को लेकर एक सहानुभूति की लहर भी देखने को मिल रही है। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र कई कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में जाने के कारण चर्चाओं में है।

कमलनाथ ने कहा मैं छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से में नौ बार सांसद रहा। उसके बाद विधायक बना। इस संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व अब नकुलनाथ कर रहे हैं।2024 के लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, छिंदवाड़ा मेरा घर है। छिंदवाड़ा का हर नागरिक मेरा परिवार है। 45 साल पुराना यह रिश्ता इतना मजबूत हो गया है।हमें चुनाव के लिए वोट मांगने के लिए नहीं जाना पड़ता है। मैं पिछले 45 वर्षों से जनता की सेवा कर रहा हूं।हर सुख दुख में उनके साथ रहता आया हूं।अंतिम समय तक छिंदवाड़ा में ही रहूंगा। 

 

छिंदवाड़ा के मतदाताओं की सेवा करता रहूंगा। छिंदवाड़ा जिले के विकास के लिए वह हर काम करूंगा। जो जरूरी होगा। उन्होंने कहा,चुनाव में वह वोट मांगने के लिए नहीं जाते हैं। वह जनता के दुख और दर्द में शामिल होते हैं। मैं और मेरा परिवार जनता की सेवा में हमेशा समर्पित रहता है। कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव छिंदवाड़ा की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर लड़ रहे हैं। छिंदवाड़ा की जनता के साथ मेरे और परिवारजनों के आत्मीय संबंध हैं। कांग्रेस छोड़कर जो नेता भारतीय जनता पार्टी में गए हैं। वह भी हमारे परिवार के सदस्य हैं। विचारों में कभी-कभी मत भिन्नता होती है।परिवार का मुखिया होने के नाते उनसे मेरे संबंध मधुर हैं। हमेशा उनके सुखद भविष्य की कामना करता हूं। जब उनसे यह पूछा गया, मोदी और अमित शाह छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं आ रहे हैं। भाजपा दावा कर रही है, कि छिंदवाड़ा सीट इस बार भाजपा जीत रही है। इसलिए मोदी और शाह छिंदवाड़ा चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए। इस पर कमलनाथ ने कहा इसका एक मतलब यह भी हुआ,कि मोदी शाह उन्हीं सीटों पर जा रहे हैं। जहां भाजपा चुनाव हार रही है। कमलनाथ कहा हमारे छिंदवाड़ा की जनता के साथ रिश्ते बहुत मजबूत हैं। सभी परिवार के सदस्य हैं। हम सभी लोग एक दूसरे का सुख-दुख आपस में बांटते हैं। यहां के लोग बड़े हक के साथ छिंदवाड़ा भोपाल और दिल्ली पहुंचते हैं। मैं सदैव उनके लिए उपलब्ध रहता हूं। समय-समय पर जी मदद की जरूरत होती है वह भी करता रहता हूं। इसलिए चुनाव में हमें वोट मांगने के लिए नहीं जाना पड़ता है। चुनाव के अवसर पर, परिवार के सदस्यों के बीच जाकर उन्हें आत्मीय खुशी होती है। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने की कोशिश करते हैं। 19 अप्रैल को छिंदवाड़ा में मतदान होना है। उसके बाद वह चुनाव प्रचार के लिए अन्य संसदीय क्षेत्र में जाएंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,मंत्री प्रहलाद पटेल और भाजपा के कई कद्दावर नेता छिंदवाड़ा में जिस तरह का वातावरण बना रहे हैं।मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए माहौल बना रहे हैं।इसका असर यहां के मतदाताओं पर नहीं हो रहा है। उल्टे मतदाता को लगता है, परिवार को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाता खुद सजग हो गया है। मतदाता अपने स्तर पर नकुल और कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रहा है। मतदाता ही चुनाव भी जिताएगा। नेता चुनाव नहीं जिताते हैं। नकुलनाथ के संबंध में उन्होंने चर्चा करते हुए कहा, हम दोनों मिलकर छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं। नकुलनाथ समय-समय पर मुझसे मार्गदर्शन लेते रहते हैं। वह युवा है, मेरा परिवार और छिंदवाड़ा जिले के सभी नागरिक एक ही परिवार के सदस्य हैं। नकुलनाथ अच्छे बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रहे हैं। मतदाताओं का स्नेह चुनाव प्रचार में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। 

Updates

+