- trending-title
- ग्वालियर में ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर रिलीज ; देशभक्ति से भरपूर होगी फिल्म
- Sunday, May 19, 2024
by NewsDesk - 06 May 24 | 35
ब्राजीलिया। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भारी बारिश से आई बाढ़ में पिछले सात दिन में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है और 103 लापता हैं। बाढ़ से सड़क और पुल भी ढह गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से हुई घटनाओं में कम से कम 155 लोग घायल हुए हैं, जबकि 88 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए है। करीब 16 हजार लोगों ने स्कूलों, व्यायामशालाओं और अन्य जगहों पर शरण ली है। बाढ़ से राज्य में जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बहने और पुलों के ढह जाने की भी खबरें मिली हैं।
बताया जा रहा है बाढ़ से आठ लाख से ज्यादा लोग बिना पानी के रहने को मजबूर हैं। गवर्नर एडुअर्डो लीते ने कहा कि मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि तबाही का यह मंजर बहुत ही खतरनाक है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि राज्य को पुनर्निर्माण के लिए एक तरह के ‘मार्शल प्लान’ की जरूरत होगी।’’ राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डि सिल्वा ने दूसरी बार राज्य का दौरा किया।
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24