- trending-title
- उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
- Monday, May 20, 2024
by NewsDesk - 20 Mar 24 | 88
वाशिंगटन । दुनिया में चीन, रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती गुटबाजी को देकर अमेरिका भी अपने गुट को मजबूत करने में जुट गया है। अब वह फिलीपींस और जापान के साथ पहली त्रिपक्षीय शिखर वार्ता करने जा रहा है। तीनों देशों के नेता त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए 11 अप्रैल को मिलने वाले हैं। इसके मेन एजेंडे के रूप में चीन के बढ़ते खतरे पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही समावेशी आर्थिक विकास, उभरती प्रौद्योगिकियों और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग पर चर्चा होगी।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जापानी पीएम फुमियो किशिदा और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर की मेजबानी करेगा। व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि यह शिखर वार्ता व्हाइट हाउस में होगी क्योंकि तीनों नेता इंडो-पैसिफिक और उससे आगे त्रिपक्षीय सहयोग का विस्तार करना चाहते हैं।
जीन पियरे का कहना है, राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय कानून को बरकरार रखने और स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने की अमेरिका की प्रतिबद्धता पर जोर देगा।
अमेरिका, जापान और फिलीपीन ने क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता की आलोचना की है। खासकर दक्षिण चीन सागर को लेकर क्योंकि चीन इस पर अपना दावा करता है। बीजिंग और फिलीपींस के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है।
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24