- trending-title
- आलिया ने इंस्टाग्राम पर मेट गाला लुक किया शेयर
- Saturday, May 11, 2024
by NewsDesk - 28 Apr 24 | 35
बगदाद। इराक की मशहूर टिकटॉक स्टार ओम फहद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जोयौना जिले में उनके घर के बाहर देर रात गोली मारी गई। हत्या की इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है। हमलावर एक मोटरसाइकिल पर काले कपड़े और हेलमेट पहनकर आया था। वह इस हत्या को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से उतरा और वहां पहले से खड़ी एक काली एसयूवी की ओर चला गया। उसने कार में बैठी ओम फहद को गोली मार दी। हत्याकांड की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
बता दें कि ओम फहद का असली नाम गुफरान सावादी है। वह पॉप गानों पर डांस करते हुए टिकटॉक पर वीडियो बनाती है। यहां उसके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इससे पहले फरवरी 2023 में उसे एक अदालत द्वारा छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने माना था कि उनके वीडियो में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया था। उनके कुछ वीडियो को दस लाख से अधिक बार देखा गया था।जनवरी 2023 में इराकी आंतरिक मंत्रालय द्वारा इराकी समाज में नैतिकता और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा का हवाला देते हुए ओम फहद जैसे प्रभावशाली लोगों के पोस्ट की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था।
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24
by NewsDesk | 11 May 24