- trending-title
- भारत देश शरिया कानून से नहीं... ‘यूसीसी’ से चलेगा : अमित शाह
- Saturday, Apr 27, 2024
by NewsDesk - 20 Mar 24 | 77
-शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बढ़ाई फीस
मुंबई । दर्शकों को रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। अब तक इस शो को लेकर कई स्टार्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक शो में शामिल होने वाले स्टार्स के नाम की फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन इस शो के होस्ट रोहित शेट्टी को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने शो के निर्माताओं से अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड की है। रोहित शेट्टी इस वक्त खतरों के खिलाड़ी को लेकर खूब चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपनी फीस को बढ़ाने की बात की है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन यानी 14 को होस्ट करने के लिए मोटी रकम की डिमांड की है।
रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने अपनी फीस में 10 या 20 नहीं बल्कि पूरे 50 प्रतिशत का इजाफा करने की बात कर रहे है। कथित तौर पर, रोहित इस शो के एक एपिसोड को होस्ट करने के लगभग 60 से 70 लाख रुपये चार्ज करेंगे। इस लिहाज से वो खतरों के खिलाड़ी के पूरे सीजन के लिए करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा लेंगे। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं।
बिग बॉस 17 फेम नील भट्ट का नाम भी शो में जाने को लेकर सामने आ रहा है। पिछले सीजन में नील की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा इस शो का हिस्सा रही थीं। इसके अलावा विकी जैन अंकिता लोखंडे, मनीषा रानी, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मानस्वी ममगई सहित कई नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन अभी इन नामों पर मुहर नहीं लगी है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी का इस बार 14वां सीजन आने वाला है। इस शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं।
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24
by NewsDesk | 27 Apr 24