- trending-title
- उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
- Sunday, May 19, 2024
by NewsDesk - 07 May 24 | 39
भोपाल। मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मतदान करने से पहले पूजा अर्चना की। अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, आज लोकसभा चुनाव के मतदान से पूर्व गृह ग्राम जैत स्थित निवास पर पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकतंत्र का यह महापर्व आप सभी के मतदान से सफल होने वाला है। पूजा अर्चना के बाद शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की है। मध्य प्रदेश में जिन नौ सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें विदिशा, राजगढ़, गुना, मुरैना, सागर, ग्वालियर, भिंड, भोपाल और बैतूल शामिल है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम जैत के मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24