• trending-title
  • लोकसभा चुनाव 2024 : पांचवा चरण का मतदान ; 8 राज्यों की 49 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.28 प्रतिशत हुआ मतदान
  • Monday, May 20, 2024

एक से तीन फरवरी तक,सात खेल विधाओं में, फूलबाग मैदान पर होगी खेल प्रतियोगिता

by NewsDesk - 30 Jan 24 | 125

 

ग्वालियर।  सांसद (राज्यसभा) जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता एक से तीन फरवरी तक फूलबाग मैदान पर आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में सात खेल विधाओं में खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उदघाटन एक फरवरी को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे। अपर कलेक्टर टी एन सिंह ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों और खेल प्रतियोगिता से जुड़े जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित बैठक में एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह, भगवत सहाय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामअवतार सिंह बैस, जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी शिववीर सिंह भदौरिया, डीपीसी रविन्द्र तोमर तथा खेल विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

बैठक में जानकारी दी गई कि इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। जिसमें कबड्डी, खो-खो, बॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी, पॉवर लिफ्टिंग व पारंपरिक खेल सितौलिया खेल प्रतियोगितायें होंगीं।

 

 

Updates

+