• trending-title
  • ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत
  • Monday, May 20, 2024

शाखा समर्पण ने पारिवारिक पिकनिक टँकी वाले हनुमानजी पर मनायी

by NewsDesk - 30 Aug 21 | 281

भारत विकास परिषद शाखा समर्पण की पारिवारिक पिकनिक टँकी वाले हनुमानजी पर मनायी गई। पिकनिक में संरक्षक अरविंद दूदावत, संस्थापक अनूप अग्रवाल, संस्थापक एवम प्रांतीय संस्कार प्रमुख संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, महेश धीमान, महेश अग्रवाल, सतीश राजोरिया, ऋषभ कांदू, संजय कथूरिया, श्याम मांडिल, आशीष वैश्य, नरेंद्र शिवहरे, सुरेश अरोरा ने सपरिवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें तानसेन शाखा के अध्यक्ष अशोक  हयारण, विवेकानंद शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मेघना सिंहल व सह सचिव सोम्या जैन,  महानगर समन्वय के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, तानसेन शाखा के सचिव अशोक शर्मा भी सम्मिलित हुए। 
नवीन सदस्यों के रूप में पंकज शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम कौशिक भी सम्मिलित हुए। मातृशक्ति के रूप में मधु धीमान, मधु धवन, विम्मी सचदेवा, पुष्पा प्रजापति आदि ने पारिवारिक पिकनिक को भव्य बनाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। बच्चों की चेयर रेस, लेमन प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता बहुत ही अच्छे ढंग से सम्पन्न कराई। उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि लेमन रेस मे बड़े बच्चों में अराधिता व छोटे बच्चों में मेंहदी प्रथम आयी। चेयर रेस में बड़ो में जय प्रथम, अराधिता द्वितीय, कन्नू तृतीय और छोटे बच्चों में अनन्या प्रथम, श्लोका द्वितीय और पूजा तृतीय आई। सभी को आकर्षक पुरस्कार द्वारा दिये गए।  संचालन संजय धवन व आभार प्रदर्शन गुलाब प्रजापति के द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया की सभी पुरस्कार विजेताओं व सम्मानित होने वालों को एक एक तुलसी का पौधा सचिव प्रदीप लक्षणे द्वारा दिया गया।  

Updates

+