- trending-title
- ग्वालियर में ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर रिलीज ; देशभक्ति से भरपूर होगी फिल्म
- Sunday, May 19, 2024
by NewsDesk - 10 Apr 24 | 130
भोपाल । राजधानी की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान किया है और उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात कही है। शर्मा के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया है कि ब्यावरा विधानसभा सीट पर पिछली बार से एक लाख से अधिक वोटों के साथ जितना है और पूरी लोकसभा में 8 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो राजा यहां घूम रहे हैं, उनको ऐसे पैक करके भेजना है कि उनका अगला ठिकाना हिंदुस्तान में नहीं बल्कि लाहौर या इस्लामाबाद में होगा। क्योंकि उनको चाहने वाले मध्य प्रदेश या देश में नहीं बल्कि सीमा के उस पार है।’
रामेश्वर शर्मा इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे वकील मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई करेंगे। बता दें कि राजधानी क हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राजा को चाहने वाले मध्यप्रदेश और भारत में नहीं है, उनका अगला ठिकाना देश के बाहर होगा, उनको चाहने वाले पाकिस्तान में हैं।
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24
by NewsDesk | 18 May 24