• trending-title
  • 40 साल पहले स्पेस में पहुंचे राकेश शर्मा के बाद,अब उद्यमी गोपीचंद तोठाकुरा ने की स्पेस की सैर ; बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन ने नए मिशन को पूरा किया...
  • Monday, May 20, 2024

पुतिन ने कहा खून का बदला खून- चुन चुनकर लेंगे बदला

by NewsDesk - 24 Mar 24 | 92

मॉस्को। आतंकी हमले के बाद भड़के रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सख्त अंदाज में कहा है कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगे। खून का बदला खून से ही लिया जाता है।

राष्ट्र के नाम अपने हालिया संबोधन में, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हमले को बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की। इसके अलावा, राष्ट्रपति पुतिन ने हमले के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे जो भी लोग शामिल हैं उनके कड़ी सजा दी जाएगी। आतंकियों को सजा देने के लिए उन्होंने अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया. उन्होंने कहा, वे कोई भी हों और जो भी उन्हें निर्देशित कर रहे हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया कि गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों ने कीव की ओर भागने की कोशिश की थी।उन्होंने इस हमले में आम नागरिकों को पहुंचे नुकसान के लिए खेद जताया। पुतिन ने इस भयावह घटना के पीड़ितों के सम्मान में 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि हमले के अपराधियों ने हमले को अंजाम देने के बाद यूक्रेन भागने की योजना बनाई थी। उन्होंने दावा किया कि आतंकवादियों को रूस से सीमा पार भागने में मदद करने के लिए यूक्रेन के भीतर तैयारी की गई थी। हालांकि, यूक्रेन ने इस हमले से खुद को अलग बताया है। यूक्रेन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Updates

+