- trending-title
- उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग, पहाड़ी इलाकों में डरावने हालात
- Sunday, May 19, 2024
by NewsDesk - 08 May 24 | 38
टेक्सास। एक सरफिरी महिला ने अपने ही तीन साल के मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे का दोष सिर्फ इतना था कि उसने पापा से वीडियो कॉल पर गुडबाय नहीं बोला था। इससे गुस्साई महिला ने खुद को भी गोली मारी और जान दे दी। 32 साल की सावन्ना क्रिगर और उसके बेटे काइदन का शव पार्क में 19 मार्च को मिला था।
मामला अमेरिका के टेक्सास का है। पुलिस इनके शव मिलने के बाद से इस मामले की जांच में जुटी थी। घटना से ठीक पहले क्या हुआ, अब इस बारे में पता चला है। वहीं पूर्व पति को घटना से पहले किए 21 सेकंड के वीडियो कॉल में वो अपने बेटे के साथ दिखाई दी। इसी जगह पर बाद में इनके शव मिले। वीडियो में वो अपने बेटे से माफी मांगती है क्योंकि उसका पिता उसके पास नहीं था। फिर वो उसे किस करती है. वीडियो में दोनों मरते हुए नहीं दिखे लेकिन इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या कुछ हुआ था। घटना से पहले उसने आखिरी चीज जो इंटरनेट पर सर्च की, वो था बच्चों के कार्टून. दोनों मां बेटे के शव 19 घंटे तक पार्क में पड़े रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि बेटे को मारने और खुद आत्महत्या करने से पहले क्रिगर ने अपने पूर्व पति के घर में तोड़फोड़ की। शादी की पुरानी तस्वीरों की तरफ गोली चलाई। फिर पूर्व पति को कई बार वीडियो कॉल और मैसेज करके धमकाया। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद उसने अपने बेटे को डे केयर से पिक किया और पूर्व पति को फिर से मैसेज किए। उसने मैसेज में लिखा, अब तुम्हारे पास घर जाने के लिए कुछ भी नहीं है। तुम्हारे पास कुछ नहीं है।
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24
by NewsDesk | 19 May 24