- trending-title
- ऋचा का कातिलाना अंदाज और पोज़ बहुत पसंद आया फैंस को
- Thursday, Mar 13, 2025
by NewsDesk - 16 Apr 24 | 218
कहा – यमुनाजी भी बहुत पास हैं, अब कन्हैया बुला रहे हैं
ग्वालियर । मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मुरार के अग्रसेन चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इशारों में कहा कि अयोध्या धाम में जय श्रीराम गुंजायमान होने के बाद अब बारी मथुरा की है। यमुनाजी भी बहुत पास हैं। अब कन्हैया बुला रहे हैं। मुख्यमंत्री ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह का नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इसी धरा के हमारे विमानों ने पाकिस्तान के लिए उड़ान भरी थी और घर में घुसकर आतंकियों का अंत किया था। उन्होंने याद दिलाई कि जब पाकिस्तान में बमवारी कर विमान लौट रहे थे, तो दुर्घटनावश एक विमान गिर गया था। बड़ी-बड़ी मूछों वाले विंग कमांडर अभिनंदन को पाक सेना ने पकड़ लिया था। बार-बार पाकिस्तान वीडियो वायरल कर बता रहा था कि हम आपके जवान को चाय पिला रहे हैं, लड्डू खिला रहे हैं, कोई बदसलूकी नही कर रहे हैं, क्योंकि पाक को मालूम था कि भारत में अब मोदी युग है। यह चुनाव भविष्य गढऩे के लिए है।
सभा के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे। सिंधिया ने कहा कि यह चुनाव भविष्य गढऩे के लिए है। हम लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि 16 माह में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार हुआ, क्योंकि मोदी हैं तो सब कुछ मुमकिन है।
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24