- trending-title
- बेटे ने 900 किलोमीटर दूर से मदद की गुहार लगाई , ग्वालियर सांसद की गाड़ी दरवाज़े के बाहर आई
- Friday, Jun 28, 2024
by NewsDesk - 23 Jun 24 | 36
नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं सूची बनवा रहा था कि और किस किस से मिलूं। आप सबसे बात करना चाहता हूं। क्योंकि मुख्यमंत्री को हर विषय़ की जानकारी नहीं होती। इस पर उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया है। यह सुनकर उन्होंने हंसते हुए अपनी गलती सुधारी और कहा, मुख्यमंत्री नहीं कृषि मंत्री। चार बार का सीएम रहा हूं। बीस-इक्कीस साल रहा हूं तो कुछ दिन तो लगेंगे भूलने में। वहां भी मुझे गुमान नहीं था कि हम ही सबकुछ जानते हैं।चौहान दिल्ली स्थित इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट की राष्ट्रीय संगोष्ठी और पूर्व छात्रों के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक मजेदार गलती कर दी। इस हल्के-फुल्के क्षण के बाद शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मिशन पर बात की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी का विजन तथा मिशन कृषि के क्षेत्र को आगे बढ़ाना और किसान का कल्याण करना है। मैं जिस दिन से कृषि मंत्री बना हूं, तभी से दिन-रात यही सोच रहा हूं कि किसानों के जीवन को कैसे और बेहतर बनाएं।
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24
by NewsDesk | 27 Jun 24