• trending-title
  • ऋचा का कातिलाना अंदाज और पोज़ बहुत पसंद आया फैंस को
  • Thursday, Mar 13, 2025

अशोक सिंह बने कांग्रेस से मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार

by NewsDesk - 14 Feb 24 | 341

भोपाल। राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस खत्म करते हुए बुधवार को कांग्रेस ने अशोक सिंह को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया। पहले ऐसी अटकलें थीं कि कांग्रेस कमलनाथ को राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, मंगलवार को नाथ ने कहा कि उन्होंने 'राज्यसभा के बारे में कभी नहीं सोचा।

बता दें कि अशोक सिंह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, ये तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में सिंह कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। 

Updates

+