• trending-title
  • प्रधामंत्री ने रोहित को फोन कर टी-20 विश्वकप जीतने की बधाई दी
  • Sunday, Jun 30, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री पाटिल से भेंट

by NewsDesk - 27 Jun 24 | 60

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और  राज भूषण चौधरी से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय श्रम शक्ति भवन में सौजन्य भेंट कर प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर सकारात्मक चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Updates

+