- trending-title
- गाजा में जल्द खत्म होगा युद्ध, हमास के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष , इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक साक्षात्कार में कहा
- Monday, Jun 24, 2024
by NewsDesk - 16 Jun 24 | 36
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली गए थे। शुक्रवार देर रात पीएम भारत लौट आए हैं, इटली में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।
उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की और दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर भी चर्चा की और डिफेंस इंडस्ट्रलियल सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद जताई।
बता दें पीएम मोदी के लगातार तीसरी बात प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा थी। जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर इटली गए थे। पीएम मोदी ने इटली की सरकार का आभार जताया। पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी का धन्यवाद जताते हुए लिखा-जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही प्रोडक्टिव दिन रहा। साथ ही उन्होंने भारत को जी7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने और शानदार व्यवस्थाओं के लिए इटली को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने लिखा, हम साथ में बॉयो फ्यूल, खाना और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे प्रोडक्ट के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।
पीएम मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इटली सरकार को धन्यवाद दिया और बताया कि भारत इटली के मोंटोन में यशवंत घाडगे स्मारक को अपडेट करेगा। बता दें कि जी7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं। फिलहाल इटली जी7 अध्यक्ष है और शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत के अलावा, इटली ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और भारत-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था।
by NewsDesk | 24 Jun 24
by NewsDesk | 24 Jun 24
by NewsDesk | 24 Jun 24
by NewsDesk | 24 Jun 24
by NewsDesk | 24 Jun 24
by NewsDesk | 24 Jun 24
by NewsDesk | 24 Jun 24
by NewsDesk | 24 Jun 24
by NewsDesk | 24 Jun 24