- trending-title
- ऋचा का कातिलाना अंदाज और पोज़ बहुत पसंद आया फैंस को
- Wednesday, Mar 12, 2025
by NewsDesk - 07 Aug 23 | 27
नूंह। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद प्रशासन का एक्शन चल रहा है। मनोहर लाल खट्टर की सरकार द्वारा हिंसा के लिए इस्तेमाल की गई जगहों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, उपद्रवियों की संपत्ति पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। एक तरफ खट्टर सरकार के इस एक्शन की तारीफ हो रही है, तो एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि क्या कॉन्फिडेंस बिल्डिंग का मतलब सिर्फ मुस्लिमों का घर तोड़ना है। असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ट्वीट किया कि कॉन्फिडेंस बिल्डिंग का मतलब सिर्फ एक कम्युनिटी (मुस्लिमों) का घर, मेडिकल शॉप, बिल्डिंग को तोड़ना, वो भी किसी नियम कानून के बिना। खट्टर सरकार ने कानूनी अदालतों को हड़प लिया है, कॉन्फिडेंस सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है जो बीजेपी और संघ के करीबी हैं। एआइएमआइएम सांसद का ये बयान तब आया, जब नूंह के डिप्टी कमिश्नर ने जिले के हालात को लेकर बयान दिया था।
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24