• trending-title
  • पाकिस्तान में नासूर बना आंतक......380 मौतें
  • Thursday, Jul 04, 2024

जुलाई अपने साथ बंपर बारिश लाई.....कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

by NewsDesk - 02 Jul 24 | 149

नई दिल्ली । जून के अंत तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के अधिकांश भाग में पहुंच जाएगा। हालांकि, हरियाणा सहित एक दो राज्यों के कुछ हिस्से अब भी बारिश के इंतजार में हैं। राहत की बात है कि यहां भी 2-3 दिनों में मॉनसून की तेज प्रगति के आसार हैं। 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

 

पंजाब में 3 और 4 जुलाई, दिल्ली में 1-3 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ में 4 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 3-4 जुलाई, पूर्वी राजस्थान में 2-5 जुलाई, पश्चिम मध्य प्रदेश में 4 जुलाई, पूर्वी मध्य प्रदेश में 3-4 जुलाई, गंगीय पश्चिम बंगाल में 3 जुलाई, झारखंड में 3 जुलाई तक, बिहार में 3-4 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

साथ ही हिमाचल में 2 जुलाई तक, उत्तराखंड में 5 जुलाई तक, पंजाब में 1-2 जुलाई, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई तक, पूर्वी राजस्थान में 1 जुलाई को आति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।

Updates

+