- trending-title
- ऋचा का कातिलाना अंदाज और पोज़ बहुत पसंद आया फैंस को
- Saturday, Oct 05, 2024
by NewsDesk - 06 Jul 24 | 131
नई दिल्ली। देश के करीग सभी राज्यों में मानसून की बारिश शुरु हो चुकी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी शामिल हैं। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से दो लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 6-7 जुलाई के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में आज भी स्कूल बंद रहे। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी शनिवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही चमोली और पौडी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
बता दें शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट, बागेश्वर जिले के कपकोट और गढ़वाल के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। देहरादून में एक मासूम की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूब गया और एक किशोर की हरिद्वार के नाले में डूब गया। देहरादून में भी रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से कई सड़के तालाब बन गई है। सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे बद्रीनाथ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सड़कें पर आवागमन थम सा गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि भूस्खलन ने 88 ग्रामीण सड़कों, दो सीमा सड़कों, एक राज्य राजमार्ग और बद्रीनाथ मंदिर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को हुए भूस्खलन के मलबे से एक पुरानी सुरंग अवरुद्ध हो गई है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24