• trending-title
  • ऋचा का कातिलाना अंदाज और पोज़ बहुत पसंद आया फैंस को
  • Saturday, Oct 05, 2024

6 दिन में 1.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

by NewsDesk - 06 Jul 24 | 117

जम्मू कश्मीर । अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले छह दिनों में 1.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं 6 हजार 919 यात्रियों का एक और जत्था शुक्रवार को कश्मीर के लिए रवाना हुआ।

 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने बताया, शुक्रवार सुबह 6,919 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्रा निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। इसमें 2542 तीर्थयात्री सुबह 4 बजे 109 वाहनों के सुरक्षा काफिले में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए। वहीं 4,377 यात्रियों को लेकर 150 वाहनों का एक और सुरक्षा काफिला सुबह 4.30 बजे दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है।

पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर दर्शन करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं। दोनों मार्गों पर और पारगमन शिविरों और गुफा मंदिर में 124 से अधिक लंगर (सामुदायिक रसोई) बनाये गए हैं। इस साल की यात्रा के दौरान 7 हजार से ज्यादा सेवादार यात्रियों की सेवा कर रहे हैं।

Updates

+