• trending-title
  • गाजा में जल्द खत्म होगा युद्ध, हमास के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष , इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक साक्षात्कार में कहा
  • Monday, Jun 24, 2024

संगीत जीवन को तनावमुक्त करता है - उप मुख्यमंत्री शुक्ल

by NewsDesk - 16 Jun 24 | 32

32वें सुरताल महोत्सव के प्रतिभागियों को सम्मानित किया

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि संगीत जीवन को तनाव से मुक्त कर देता है। गायन और वादन की कला जीवन में मिठास घोल देती है। शुक्ल रीवा में 32वें सुरताल महोत्सव में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सतना के प्रसिद्ध गायक दीपक अंश तथा अदभुत नर्तक आदित्य मालवीय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

विन्ध्य के कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मिल रहा है अवसर

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम विन्ध्य के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है। मुकेश एण्ड मुकेश आर्केस्ट्रा ने पिछले 32 वर्षों से विन्ध्य में संगीत की अलख जगाई है। इसके जनक और गुणी कलाकार स्व. मुकेश दुबे असमय ही हम सबको छोड़कर चले गए लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने सुरताल महोत्सव की परंपरा को बनाए रखा। इसका लगातार और पूरी भव्यता से आयोजन हो रहा है। यह मंच विन्ध्य के कलाकारों को आगे बढ़ने के अवसर देने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों के माध्यम से कलाकारों को प्रेरित भी कर रहा है।

 

 

 

 

विन्ध्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं

 

 

 

 

देश की दो सेनाओं की कमान विन्ध्य के सपूतों के हाथ में

 

 

 

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हाल ही में थल सेना अध्यक्ष बने उपेन्द्र द्विवेदी रीवा के और कुछ दिनों पूर्व देश की नौसेना के अध्यक्ष बने दिनेश त्रिपाठी सतना के लाल हैं। देश की दो सेनाओं की कमान विन्ध्य के सपूतों के हाथ में है। क्रिकेट में ईश्वर पाण्डेय और कुलदीप सेन ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रीवा का नाम रोशन किया है। उप मुख्यमंत्री ने समारोह में द टाकिंग ट्विटर पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने का यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पुस्तक बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

Updates

+