- trending-title
- ऋचा का कातिलाना अंदाज और पोज़ बहुत पसंद आया फैंस को
- Wednesday, Mar 12, 2025
by NewsDesk - 05 Jun 24 | 146
नई दिल्लीं। एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने की संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बननी तय है। इसके लिए मैं देशवासियों का ऋणी हूं। ये विकसित भारत की जीत है। पीएम मोदी ने कहा, इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को लेकर पीएम मोदी ने कहा, पूरा गठबंधन सारे विरोधी मिलकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी बीजेपी ने जीती। मोदी ने कहा कि एनडीए के तीसरे कार्यकाल में देश कई बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा।
पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी दिवंगत मां को भी याद किया। मोदी ने कहा, आज का यह पल निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था। लेकिन सच मानिए देश की मां, बहनों और बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं जहां-जहां भी गया। मुझे आशीर्वाद मिला। देश में महिलाओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश की माताओं बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत
पीएम मोदी ने कहा, आज की ये विजय, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। पीएम ने अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में भी आपके द्वारा बहाया गया पसीना मुझे काम करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का भी नाम लिया।
मोदी ने कहा, विधानसभा के चुनावों में एनडीए को भारी जीत मिली है। चाहे वो आंध्र प्रदेश हो, ओडिशा हो, सिक्किम हो या अरुणाचल प्रदेश। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कइयों का तो जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा। लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा, जब महाप्रभु जगन्नाथ जी की धरती पर बीजेपी का कोई सीएम होगा। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है। केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। वो संघर्ष भी करते रहे और जन सामान्य की सेवा भी करते रहे। तेलंगाना में भी हमारे नंबर बढ़ गए हैं।
मोदी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है। दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली जो ताकतें हैं, उनको आईना दिखा दिया है।
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24