• trending-title
  • मध्य प्रदेश की जनता ने नफरत को नकारा: कमलनाथ
  • Sunday, Apr 28, 2024

उदयपुर के आलीशान होटल में सात फेरे लेगें नुपुर-इरा

by NewsDesk - 08 Jan 24 | 212

मुंबई। मुंबई में कोर्ट मैरिज करने के बाद आमिर खान की बेटी आइरा खान उदयपुर में नुपुर शिखरे के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। आइरा ने अपनी शादी की डिटेल्स देने के लिए सोशल मीडिया पर एक यूनिक कार्ड शेयर किया है। अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी करने जा रही हैं। आइरा और नुपुर ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। इरा खान ने 3 जनवरी 2024 को नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। रजिस्टर्ड मैरिज के बाद आइरा और नुपुर रीति-रिवाज से शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। रविवार को दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में, आइरा ने अपनी शादी का यूनिक कार्ड दिखाया है। आइरा खान और नुपुर शिखरे सोशल मीडिया पर अपने प्री-वेडिंग फंक्शंस की झलकियां शेयर करते रहते हैं।

 

हाल ही में, आइरा ने यूनिक वेडिंग कार्ड के जरिए उदयपुर के ताज में हो रही शादी के फंक्शंस की डिटेल्स शेयर की हैं। मिनी कार्ड के कवर पर आइरा और नुपुर के नाम का पहला अक्षर आई एंड एन लिखा हुआ है। कार्ड खोलने पर 7 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी वेडिंग फंक्शंस की जानकारी दी गई है।आइरा खान की शादी की रस्में 7 जनवरी को एक वेलकम डिनर के साथ शुरू हुई। 8 जनवरी को मेहमानों को नाश्ते के बाद मेहंदी ब्रंच, हाय टी, डिनर और पायजामा पार्टी दी जाएगी। 9 जनवरी को मेहमान नाश्ता करेंगे, उसके बाद हाय टी लेंगे और फिर संगीत समारोह में शामिल होंगे। आखिरी दिन यानी 10 जनवरी को लोग मयूर बाग में दोपहर में होने वाली शादी की शपथ के साथ नाश्ता करेंगे। इसके बाद रात को शादी के जश्न के साथ मेहमानों को स्वादिष्ट डिनर परोसा जाएगा।रविवार को शाम के समय हाय टी रखा गया और फिर वेलकम डिनर। हाय टी का आयोजन रिडजविव्य में हुआ और डिनर ओडियोपोरे लाउन्ज में रखा गया।

Updates

+