- trending-title
- ऋचा का कातिलाना अंदाज और पोज़ बहुत पसंद आया फैंस को
- Wednesday, Mar 12, 2025
by NewsDesk - 09 Jun 24 | 229
अखिलेश यादव ने गठबंधन के पराजित उम्मीदवार को दी ‘सम्मांसद की जन-उपाधि
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की कुछ सीटों पर बीजेपी पर प्रशासनिक घपले का आरोप लगाते हुए गठबंधन के पराजित उम्मीदवारों को ‘सम्मांसद करार दिया। यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश में लोकसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम मानते हैं कि हमारे जो भी प्रत्याशी भाजपाई-प्रशासनिक घपलों की वजह से हार गए सही मायने में वह सब भी जीते हैं।
यादव ने कहा कि है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन व सम्मान दिया है। इसीलिए ऐसे सभी जुझारू प्रत्याशियों को हम जनता के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में, किसी भी अन्य सांसद के बराबर मानते हुए, जनता द्वारा मत के रूप में उनको दिये गये सम्मान का मान करते हुए, आज से ‘सम्मांसद की जन-उपाधि से सुशोभित मानते हैं। आने वाला समय उनका ही होगा।
इससे पहले संदेश में सपा प्रमुख ने अपनी बात की शुरुआत करते हुए कहा यूपी का संदेश हम सभी से नई उम्मीदों और नई अपेक्षाओं का जनादेश है। इस जनादेश को हम एक नए दायित्व के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन के सभी सांसद अपने कर्तव्य को बखूबी निभाएंगे, जनता हमारी प्राथमिकता है और सदैव रहेगी। सपा प्रमुख अखिलेख ने कहा कि सदैव याद रखें हर शोषित, पीड़ित, वंचित की सेवा ही हम सबका सर्वप्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समस्त मन निर्वाचित-नवनिर्वाचित सम्मांसदों को भी बधाई। इन समस्त मन-निर्वाचित सम्मांसदों को भी जनता से जुड़े रहने और हर शोषित, पीड़ित, वंचित की सेवा में लगे रहने के लिए अनंत शुभकामनाएं। हर वर्ग के प्रति आभार प्रकट करते हुए यादव ने कहा एक बार फिर से प्रदेश के सभी किसान, मज़दूर, कारीगर, महिला, युवा, व्यापारी-कारोबारी, नौकरीपेशा, सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के रूप में समस्त समझदार मतदाताओं को, इन सभी ‘सांसदों और ‘सम्मांसदों को मत और मन से चुनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद-शुक्रिया और हृदय से आभार।
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24
by NewsDesk | 28 Sep 24